यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण राजधानी दिल्ली के बड़े क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या उत्पन्न

Saurabh CHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित दिल्ली के इलाकों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए हैं.

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर गया है। इससे पहले यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी बंद कर दिया गया है।

दिल्ली के ये इलाके बाढ़ से प्रभावित

न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, पुराना यमुना पुल, निगम बोध घाट रोड, सोनिया विहार, मंडावली, पांडव नगर, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी आदि शामिल हैं.

यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण राजधानी के बड़े क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई है। वजीराबाद ओखला व चंद्रावल जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) बंद हो गए हैं। सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी से भी जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। मध्य दिल्ली उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली में जल आपूर्ति बाधित हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वजीराबाद संयंत्र का निरीक्षण किया।

मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली में जल आपूर्ति बाधित हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वजीराबाद संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तीन संयंत्र बंद होने से लगभग 25 प्रतिशत कम पेयजल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल शोधन संयंत्रों से कम पेयजल मिलने के साथ ही ट्यूबवेल से भी जल आपूर्ति बाधित हुई है। यमुना के निचले क्षेत्र में पानी भरन से वहां स्थित कई ट्यूबवेल बंद करने पड़े हैं। इन कारणों से दिल्ली में अगले एक-दो दिन तक पानी की काफी किल्लत रह सकती है।

सीएम ने कहा कि शुक्रवार शाम तक पानी की पर्याप्त व्यवस्था होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल स्तर कम होने के बाद जल शोधन संयंत्रों के मशीनों को सुखाना भी पड़ेगा। इसके बिना इन्हें चलाने से करंट आने का खतरा है। इसकी तैयारी कर ली गई है। पानी कम होते ही मशीनों को सुखाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सिविल लाइंस क्षेत्र, हिन्दू राव अस्पताल, कमला नगर, पटेल नगर (ईस्ट ववेस्ट ), करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, ओल्ड व न्यू राजेंद्र नगर,बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंदरपुरी, शास्त्री नगर, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, माडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग,जहांगीरपुरी, मूलचंद,साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश और केंट के क्षेत्र, सोनिया विहार, यमुना विहार, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, घोंडा, सीमापुरी में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *