देहरादून से दिल्ली के लिए अब 5:00 बजे से पहले सुबह 4 बजे से वाल्वो बस सेवा शुरू.बसों की 90 प्रतिशत सीटें आनलाइन बुकिंग में पहले ही भर जा रहीं है।

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

गर्मी में उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी सुपर डीलक्स वाल्वो बसों की संख्या बढ़ा दी है। अब देहरादून से दिल्ली के लिए सुबह चार बजे से वाल्वो बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।

अभी तक पहली वाल्वो सेवा सुबह पांच बजे चलती थी। वाल्वो बस में दून से दिल्ली तक का किराया 940 रुपये, जबकि गुरुग्राम तक का किराया 1045 रुपये है। इन बसों की 90 प्रतिशत सीटें आनलाइन बुकिंग में पहले ही भर जा रहीं।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि सभी बसें नान-स्टाप हैं और चार से साढ़े चार घंटे में दून-दिल्ली का सफर पूरा कर रहीं हैं। दून से दिल्ली के लिए अंतिम वाल्वो बस रात 12 बजे जाएगी, जबकि दिल्ली से दून के लिए रात्रि एक बजे अंतिम वाल्वो का संचालन शुरू किया गया है। सभी वाल्वो बसें बाइपास व एक्सप्रेस-वे पर संचालित हो रहीं।

नॉन स्टॉप वाल्वो का टाइम टेबल

दून से दिल्ली: सुबह चार बजे, पांच बजे, छह बजे, सात बजे, साढ़े सात बजे, आठ बजे, नौ बजे, साढ़े 10 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, साढ़े 12 बजे, एक बजे, डेढ़ बजे, दो बजे, तीन बजे, शाम चार बजे, पांच बजे, छह बजे, सात बजे, रात साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे, साढ़े 10 बजे, 11 बजे, पौने 12 बजे और 12 बजे।

दून से ऋषिकेश-हरिद्वार-दिल्ली

सुबह आठ बजे और 11 बजे।

दून से दिल्ली-गुरुग्राम

सुबह 10 बजे व रात सवा 10 बजे

दिल्ली से देहरादून: सुबह पांच बजे, छह बजे, आठ बजे, नौ बजे, साढ़े नौ बजे, 11 बजे, साढ़े 11 बजे, दोपहर 12 बजे, ढाई बजे, तीन बजे, शाम चार बजे, पांच बजे, छह बजे, साढ़े छह बजे, सात बजे, रात आठ बजे, साढ़े आठ बजे, नौ बजे, 10 बजे, 11 बजे, 12 बजे और मध्य रात्रि एक बजे। एक बस यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रिजर्व में रहेगी।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश-दून

दोपहर दो बजे और शाम साढ़े पांच बजे।

गुरुग्राम से दिल्ली-दून: सुबह साढ़े आठ बजे और रात्रि साढ़े आठ बजे।

यात्रियों की परेशानी का भी निगम ने रखा ख्याल नान स्टाप वाल्वो में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी का भी परिवहन निगम ने ख्याल रखा है। यात्रियों की प्रसाधन की परेशानी को देखते हुए आते व जाते समय मेरठ के दौराला टोल प्लाजा पर बस अधिकतम पांच मिनट के लिए रुकती है।

शताब्दी से पहले पहुंच रही वाल्वो बसें

दून-दिल्ली के बीच रेलवे की शताब्दी व जनशताब्दी एक्सप्रेस वर्तमान में दौड़ती हैं। शताब्दी एक्सप्रेस दून से रोजाना शाम 4:50 बजे चलकर रात दस बजे दिल्ली पहुंचती है। वहीं, जनशताब्दी एक्सप्रेस रोज सुबह पांच बजे चलकर सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचती है। नान स्टाप वाल्वो बसें यह दूरी चार घंटे में तय कर रही हैं। परिवहन निगम प्रबंधन ने दोनों ट्रेनों के समय के आसपास वाल्वो का समय रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *