Nimis Kumar for NEWS EXPRESS INDIA
बुधवार को दिल्ली के ज्वालापुरी स्थित एक घर में खून से लथपथ भीमसेन का शव पड़ा था। पश्चिम विहार वेस्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर एसएचओ श्याम सुंदर की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम गठित की गई।जांच में मालूम हुआ कि भीमसेन की उसकी पत्नी से अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस ने घर में मौजूद पत्नी और 17 वर्षीय बेटे से पूछताछ शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया।
पूछताछ में मालूम हुआ कि दिल्ली के ज्वालापुरी में रहने वाला भीमसेन चप्पल कटाई की फैक्टरी में काम करता था। वह शराब पिया करता था और वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बेटे की पिटाई करता था। घर के सामान भी सड़क पर फेंक देता था। घर में आर्थिक तंगी भी थी, जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। बुधवार को भी भीमसेन ने पत्नी की पिटाई की थी। पत्नी ने भीमसेन से पीटने के बाद खतरनाक फैसला ले लिया और इसके बाद पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति पर कैंची से हमला कर दिया। उसके सीने और पेट में कैंची से करीब 15 बार वार किए। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पिटाई से परेशान पत्नी ने ही बेटे के साथ मिलकर पति की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हाथ पैर धोकर बैठ गए। पड़ोसियों ने घर में लथपथ पड़े भीमसेन को देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया है।