20 दिनों की ही बात करें तो रुद्रपुर काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर और शांतिपुरी के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्र में हुई फायरिंग: जहां दो लोगों की मौत हो चुकी: कई लोग घायल.

Herdyes goswami for NEWS EXPRESS INDIA

ऊधम सिंह नगर में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। प्रापर्टी विवाद, लेनदेन और रंजिश हो या फिर खनन का विवाद। मौका मिलते ही एक दूसरे पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दहशत फैला रहे हैं। जिससे लोगों के घायल होने के साथ ही उनकी मौत भी हो रही है।

20 दिनों की ही बात करें तो काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर और शांतिपुरी के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में जहां दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग घायल भी हुई। शनिवार को शांतिपुरी में खनन के पट्टे के रास्ते को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पंतनगर-शांतिपुरी मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

केस-1

बाजपुर के ग्राम पिपलिया में 26/27 अप्रैल की रात को 1.80 करोड़ रुपये के विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। जिसमें ग्राम बग्गी फार्म मिलक खानम रामपुर निवासी कुलवंत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि तीन से चार लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

केस-2

छह मई 2022 को डेढ़ लाख के लेनदेन के विवाद में मोतिया पुरा निवासी यूसुफ को चलती बाइक पर गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आराेपितों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि युसूफ ने ही अपने साढू भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर केलाखेड़ा निवासी व्यक्ति को फंसाने के लिए खुद पर गोली मारने का षड़यंत्र रचा था।

 

केस-3

09 मई को कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर के पन्नू फार्म के केसरी गणेशपुर में मिट्टी खनन को लेकर दो लोगों में विवाद हुआ था। जहां पर ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह पर ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म निवासी सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने गोली चला दी थी। जिससे गोली जोगा सिंह के सिर में लगी थी।

केस-4

10 मई को नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर ग्राम पंचायत दियोहरी के में ड्यूटी से लौट रहे नैनीताल बैंक बरहैनी शाखा के प्रबंधक विवेक यादव की कार में अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चला दीं थी। जिसमें विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका अभी भी हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

केस-5

13 मई को काशीपुर के जसपुर खुर्द रोड स्थित साहनी मैरिज हाल के सामने काशीपुर निवासी सरफराज मलिक और बीर सिंह पर बुलेट सवारों ने फायर झोंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए काशीपुर निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *