शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है रोजाना बढ़ते तापमान के कारण झुलसने वाली गर्मी खूब सता रही है

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तराखंड में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार आने वाले दिनों में अभी गर्मी और सताएगी। लोग देहरादून में पानी वाले क्षेत्रों और पिकनिक स्पॉट का रूख कर रहे हैं।

शुक्रवार को निकली तेज धूप के कारण तापमान ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में इस दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान के अनुसार आने वाले एक-दो दिन में पारा और उछाल मारेगा।

रोजाना बढ़ते तापमान के कारण इन दोनों झुलसने वाली गर्मी खूब सता रही है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं लोगों को बाहर निकलने से रोक रही हैं। इस गर्मी में दो पहिया वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। तेज गर्मी का असर दोपहर के समय सड़कों पर नजर आ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाओं से तापमान और बढ़ गया। देहरादून समेत 6 जिलों हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के साथ ही देहरादून जिले के कुछ इलाकों में हवाएं चलने से चलने का अलर्ट जारी किया गया है पर्वतीय इलाकों में पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *