अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आप गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन कर सकते हैं। जानें, कैसे?

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। वहीं, अगर कोई अर्जुन की छाल का नियमित सेवन करता है, तो वह स्वस्थ रहता है। अर्जुन की छाल फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखती है। इसके अलावा, यह डायबिटीज और गठिया जैसे रोगों में भी बेहद कारगर साबित होता है। आयुर्वेद में हृदय रोगियों को अर्जुन की छाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अर्जुन की छाल का सेवन सभी मौसमों में किया जा सकता है। अगर गर्मियों की बात करें, तो आप अर्जुन की छाल का सेवन इन 4 तरीकों से कर सकते हैं।

1. अर्जुन की छाल और शहद- Arjuna Bark with Honey

गर्मियों में आप अर्जुन की छाल के पाउडर को शहद के साथ मिक्स करके ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें। इसमें अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाएं। अब इसका सेवन करें और फिर पानी पी लें। गर्मियों में अर्जुन की छाल का पाउडर खाने से शरीर को ठंडक मिलेगी। साथ ही, पित्त दोष भी संतुलित रहेगा।

2. अर्जुन की छाल का काढ़ा- Arjuna Bark Kadha

वैसे तो गर्मियों में काढ़ा न पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप अर्जुन की छाल का काढ़ा (Arjun ki Chhaal ka Kadha) गर्मी के मौसम में भी पी सकते हैं। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें अर्जुन की छाल का टुकड़ा या पाउडर डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबालें। फिर आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं

3. अर्जुन की छाल का पाउडर- Arjuna Bark Powder with Water

आप चाहें तो एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल का पाउडर (Arjun ki Chhal ka Powder) मिलाकर सीधे तौर पर पी सकते हैं। या फिर इस पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। आप सुबह-शाम अर्जुन की छाल के पाउडर को पानी में मिक्स करके पी सकते हैं। इससे गर्मियों में आपके शरीर में ठंडक रहेगी। साथ ही, हृदय रोगों का जोखिम भी कम होगा।

4. अर्जुन की छाल और दूध- Arjuna Bark with Milk

अर्जुन की छाल के पाउडर को दूध में मिक्स करके भी लिया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें एक छोटा टुकड़ा अर्जुन की छाल डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबलने दें। इसके बाद आप इस दूध को छानकर पी लें। आप चाय के बजाय अर्जुन की छाल वाला दूध पी सकते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही, कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको अर्जुन की छाल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अर्जुन की छाल का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *