नसों में ब्लॉकेज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। जानते हैं इन लक्षणों के बारे में –

VS CHAUHAN for NEWS Express India

आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है नसों में ब्लॉकेज (Blockage In Veins) की समस्या। नसों का काम शरीर के सभी अंगों तक खून और जरूरी पोषक तत्व पहुंचना होता है। ऐसे में, अगर नसों में किसी तरह की परेशानी आ जाए, तो शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।

खराब खानपान, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एक्सरसाइज न करने और स्मोकिंग के कारण नसों के ब्लॉक होने की समस्या हो सकती हैं। नसों के कामकाज में रुकावट आने के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करने से खतरे को टाला जा सकता है।

आपको अक्सर सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता है, तो यह नसों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। यह दर्द आराम करने से कम हो सकता है, लेकिन आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको हर वक्त थकान महसूस होती है, तो यह नसें ब्लॉक होने का संकेत हो सकता है। अगर आप थोड़ा सा काम करके ही थक जाते हैं या आपको कमजोरी महसूस होती है, तो आपको एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवाना चाहिए।

नसों में ब्लॉकेज होने पर सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है। जब ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके कारण सांस लेने में तकलीफ होती है। इस तरह की परेशानी महसूस होने पर आपको तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।

सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपके हाथ पर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह नसों में ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है। कई लोगों को नसों में ब्लॉकेज के कारण हाथ पैरों में दर्द और सूजन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

बार-बार चक्कर आना भी नसें ब्लॉक होने का लक्षण हो सकता है। वहीं, अगर आपको चक्कर के साथ बेहोशी आती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  यह दिल के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से है डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *