लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जानते हैं इन लक्षणों के बारे जानते हैं . ,

VS CHAUHAN FOR NEWS EXPRESS INDIA

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में मौजूद गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा, यह भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने के लिए भी लिवर जिम्मेदार होता है। ऐसे में, लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर शरीर के कई कार्य प्रभावित होते हैं। अगर आपका लिवर खराब हो रहा है, तो शरीर में पहले से ही कई तरह के संकेत नजर आते हैं। दिन के समय दिखने वाले संकेतों पर हम ध्यान दे देते हैं, लेकिन रात के संकेतों को अक्सर नजरअंदाज कर देते है।

लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्सर लोग साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं। यदि  समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो आप कई गंभीर परिणामों से बच सकते हैं।

जी मिचलाना और उल्टी

अगर आपको बार-बार उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे गैस की परेशानी समझ कर इग्नोर करने की गलती कर बैठते हैं। अगर आपको लंबे समय से इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अत्यधिक थकान

अत्यधिक थकान या एनर्जी की कमी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

पेट का आकार बढ़ना

क्रॉनिक लिवर डिजीज की वजह से पेट के आकार में बदलाव दिखाई दे सकता है। ऐसा पेट में तरल पदार्थ जमा होने की वजह से होता है। अगर बिना वजह आपके पेट का आकार बढ़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

त्वचा में खुजली

त्वचा में खुजली होना भी लिवर डैमेज का एक लक्षण हो सकता है। लिवर में पित्त का स्तर बढ़ने के कारण स्किन में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है।अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सोते समय स्किन में खुजली होना

रात के समय अगर आपको काफी ज्यादा खुजली होने लगती है, तो इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। हम में से कई लोग रात के समय होने वाली खुजली को पसीने के खुजली समझकर इग्नोग करते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्या का कारण बनती है। इसलिए इन संकेतों पर ध्यान दें और अपना समय पर इलाज कराएं।

लिवर वाले हिस्से पर दर्द होना

रात में सोते समय लिवर वाले हिस्से में दर्द होना या फिर काफी ज्यादा कमजोरी महसूस करना, लिवर में खराबी की ओर इशारा करता है। दरअसल, लिवर डैमेज होने पर पेट के इस हिस्से में ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी होने लगती है। ऐसे में दर्द हो सकता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से बचें।

पैरों में सूजन

लिवर डैमेज होने का एक लक्षण पैरों में सूजन भी हो सकता है। दरअसल, लिवर खराब होने पर पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे पैरों व टखनों में सूजन आ जाती है। अगर आपको अपने पैर बिना वजह सूजे हुए नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लिवर डैमेज होने पर शरीर में कई तरह के संकेत देखने को मिलते हैं। आपको इन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए और समय पर इलाज करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *