उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया।

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया हैं। आज पिथौरागढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदली। पिथौरागढ़ सहित जिले के निचले हिस्सों में रात में बारिश हुई। मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ मे बारिश होने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

खटीमा में बीती रात हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण मौसम में आज ठंडक है। खटीमा में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे जिसके बाद अब हल्की धूप खिली है। इसके अलावा रुद्रपुर में भी आज आसमान में बादल छाए हुए है। वहीं रात में हुी हल्की बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ हैं।

इसके अलावा चमोली जिले के नीती घाटी में और उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बर्फबारी के बाद यहां बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। घाटी बर्फ से ढक गई है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है।

बीते दिन सुबह मखमली धूप के बाद दिन में गर्मी और शाम के समय बादल छाने से ठंड महसूस की गई। रात में बूंदाबादी होने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में कोहरा छाने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।

उधर, रविवार को नैनीताल में सुबह धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। रात के समय बारिश होेने से ठंड बढ़ गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *