त्तराखंड के मौसम में लगातार बदलाव:पहाड़ के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बादलों ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है।

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच देहरादून में शनिवार को तेज बारिश की संभावना जताई गई । राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादलों का असर दिख रहा है। केदारनाथ तक आसमान में बादल छाए हुए हैं। पहाड़ के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बादलों ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है। कई स्थानों पर मध्यम और तेज बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।राजधानी देहरादून में बादल और बारिश की संभावनाओं के बीच बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

हरिद्वार और ऋषिकेश में भी बदले मौसम का असर रहेगा। पिछले दिनों हुई बारिश का असर दिख रहा है। तापमान में गिरावट आ गई है। सुबह से बादलों का असर शहर में दिखाई दे रहा है। हालांकि, दिन बढ़ने के बाद बादल छंटेंगे और धूप अपना प्रभाव दिखाएगा। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत दे रही है। पिछले दिनों हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक उमस वाली गर्मी का असर दिखा।बादलों का प्रभाव बढ़ने और लोकल सिस्टम बनने के बाद कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

मसूरी में सुबह से ही बादलों का असर दिख रहा है। आसमान में छाए बादलों और पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर में तापमान नीचे चला गया है। पहाड़ों में लगातार बढ़ रही गर्मी से निजात मिली है।

केदारनाथ में बादलों का असर लगातार बढ़ा हुआ है। दिन भर बादलों का प्रभाव दिखने की संभावना है। सुबह 8 बजे के बाद बादलों के असर कुछ कम होने और उजाले की उम्मीद जताई गई है। केदारनगरी में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को यहां भी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *