भारत के उभरते पहलवानों के साथ हो रहे दुराचार के विरोध में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का किसान यूनियन का समर्थन

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS

भारत के उभरते पहलवानों के साथ हो रहे दुराचार और अत्याचार को लेकर किसान यूनियन ने दिल्ली में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे पहलवानों के समर्थन  में प्रदेशों के कई जिलों में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।

गौरतलब है कि कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती के कई दिग्गज पहलवान कुश्ती संघ द्वारा उनका शोषण किये जाने को लेकर बुधवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ को मनमाने तरीक़े से चलाने का आरोप लगाया है और इतना ही नहीं एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कई पदक दिलाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है । देश के नामी खिलाड़ी अगर खेलने की जगह प्रदर्शन को मजबूर हो जाएं तो उस खेल और खेल के प्रशासन पर बात करना ज़रूरी हो जाता है। फिर पहलवानों के मामले में तो योश शोषण और दुराचार जैसे गंभीर अपराध का इल्ज़ाम भी लगा है।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि  अपना जीवन दांव पर लगाकर देश का नाम रोशन करनेवाले हमारे देश के पहलवानों के साथ हो रहे शोषण और दुराचार के मामले की छानबीन निष्पक्ष तरीके से करवाई जाये। आपको यह भी सचेत किया जाता है कि किसान यूनियन इन पहलवानों के साथ है और ऐसी स्थिति में आपसे अनुरोध है की कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे इन आरोपों की तफ्शीश होने तक उनको उनके पद से निलंबित किया जाये। साथ ही दोषी पाया जाने पर आरोपी को निष्कासित कर देश के पहलवानों का सम्मान बचाने का काम करें।ऐसा न होने की स्थिति में किसान युनियन भी इन पहलवानों के साथ आंदोलन में भाग लेने से पीछे नहीं हटेगी.

किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तेजेंद्र चौधरी  के मुताबिक देश के पहलवानों ने हमारे देश का नाम रोशन किया है अगर उन्हीं के साथ दुराचार होता है तो यह बेहद शर्मनाक बात है  हम अपने देश के पहलवानों के साथ हैं पहलवान हमारे देश की शान है किसान यूनियन पहलवानों के साथ हैं हमारे देश के पहलवानों के साथ हो रहे शोषण और दुराचार के मामले की छानबीन निष्पक्ष तरीके से करवाई जाये।आरोपों की तफ्शीश होने तक आरोपी को उनके पद से निलंबित किया जाये।

इस मौके पर उत्तराखंड  किसान यूनियन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य जिला अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित हुए और ज्ञापन सौंपा. वहां पर प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन उत्तराखंड देवेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव तेजेंद्र चौधरी,प्रदेश सचिव गुड्डू राहु ,प्रदेश सचिव राजू चौधरी, मीडिया प्रभारी वीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजकुमार छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार राणा, प्रदेश सचिव नरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौधरी, जिला सचिव शुभम मलिक, युवा जिला उपाध्यक्ष सोनू मलिक, जिला सचिव सत्येंद्र गौतम अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *