उत्तराखंड में बीते दिनों चोटियों पर हुए हिमपात के बाद से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तराखंड में बीते दिनों चोटियों पर हुए हिमपात के बाद से ठंड बढ़ गई है। हालांकि, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। लेकिन, सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। साथ ही पहाड़ों में पाला और मैदानों में कुहासा छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। शुष्क मौसम के बावजूद सुबह शाम कंपकंपी महसूस की जा रही है। खासकर पहाड़ों में शीत का प्रकोप बढ़ गया है। रात को पाला पड़ने से सड़कों पर सफर भी खतरनाक होने लगा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध और कुहासा छा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य से कुछ नीचे पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। पहाड़ों में पाला गिरने और मैदानों में कुहासा छाने की आशंका है।

बदरीनाथ धाम में चल रही पंच पूजाओं के क्रम में गुरुवार को खडक पुस्तक बंद कर दी गई। इसी के साथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो गया। धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर बाद 3:35 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *