गुजरात के मोरबी में हादसे का शिकार हुए मच्छु नदी में बने केबल पुल का इतिहास: हादसे में 141 से ज्यादा लोगों की मौत: बहुत से लोग लापता :बड़ी संख्या में घायल.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

गुजरात के मोरबी में रविवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा  है कि है हादसे के वक्त पुल पर 400 से 500 लोगों की संख्या बताई जा रही है. यहां पर केबल ब्रिज पुल टूटने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। अब तक 141 से ज्यादा मृतकों की संख्या हो चुकी है। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अभी भी बहुत  से लोग लापता बताए जा रहे है। बड़ी संख्या में दर्जनों लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। यह केबल पुल मच्छु नदी पर बना है।

गुजरात के मोरबी में रविवार को हादसे का शिकार हुए मच्छु नदी में बने केबल पुल का इतिहास काफी पुराना है।मोरबी की मच्छु नदी पर बना यह ब्रिज काफी पुराना है। मोरबी के इस ऐतिहासिक ब्रिज का महाराजा वाघजी ठाकोर ने 1887 में निर्माण कराया था। इस पुल की कुल लंबाई 765 फुट और चौड़ाई साढ़े चार फुट की है। ऐसा कहा जाता है कि महाराजा महल से राज दरबार जाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते थे।  इसके निर्माण में उस समय की सबसे बेहतरीन इंजिनियरिंग का प्रयोग किया गया था। इतना ही नहीं, इस पुल के निर्माण के लिए सारा सामान ब्रिटेन से ही मंगवाया गया था। साल 1980 में इसका निर्माण पूरा हुआ। यह पुल ना केवल भारत की आजादी की लड़ाई का गवाह बना बल्कि इसने भारत के उज्जवल भविष्य को भी देखा। बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना, कला और पुराने होने के कारण इस गुजरात के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में शुमार किया जाता था। मच्छु नदी पर बना यह ब्रिज मोरबी के लोगों के एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट था।

तीन दिन पहले खुला यह ब्रिज पिछले सात महीने से रेनोवेशन के लिए बंद था। दीवाली की छुट्टी के चलते इस पर बड़ी संख्या लोग घूमने पहुंचे थे।पुल की मरम्मत पर दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अगले 15 साल के लिए ओरेवा ट्रस्ट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें रखरखाव का खर्च शामिल था।

घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ‘ मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की।प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात में मोरबी केबल पुल गिरने की घटना पर चिंता व्यक्त की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोरबी में हुए हादसे पर दुख जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *