Herdyes goswami for NEWS EXPRESS INDIA
रुद्रपुर : सिडकुल क्षेत्र से कार में घर लौट रहे फुलसुंगा निवासी युवक पर लाठी डंडों से लैस युवकों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जेष्ठा कालोनी फुलसुंगा निवासी संजय यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष, 2012 में सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी। दो सितंबर 2022 की सुबह वह सिडकुल गया हुआ था। जहां पर सुखविंदर सिंह सुक्खा उसे मिला और गालीगलौज करने लगा। जिसकी शिकायत उसने चौकी में की थी। चलती कार पर लाठी डंडों से हमला
तीन सितंबर की रात एक बजे वह अपनी कार से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच वन शक्ति मंदिर के पास में चार अज्ञात युवकों ने उसकी चलती कार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही उस पर भी लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कार के शीशे भी तोड़ दिए।
इस पर वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। संजय यादव के मुताबिक उसकी जानमाल को खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।