जानिए थाईलैंड की रंगीन रातों का दर्दनाक सच , खतरनाक सच: कैसे बनती हैं बार गर्ल : कैसे लाखों लड़कियां इस काम के लिए मजबूर है.

VS CHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

हर साल लाखों पर्यटक थाईलैंड घूमने जाते हैं। इनमें से कुछ फैमिली टूर पर जाते हैं तो वहीं कुछ बैंकॉक और थाईलैंड की रंगीन रातों का मजा लेने के लिए जाते हैं। हर कोई थाईलैंड के रंगीन बाजार को बहुत अच्छे से जानता है, लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि इन रंगीत रातों के पीछे कितना दर्द छिपा है। थाईलैंड के पटाया और बैंकॉक में बीयर की बहार, बॉडी मसाज, जुएखाने से भरपूर रातें कई सिसकियों की बानगी है।

आपको बता दें कि थाईलैंड में जिस्म का धंधा गैर कानूनी है लेकिन इसे अनदेखा करते हुए लड़कियों ने इसे अपना पेशा बना लिया है और इस समय थाईलैंड में करीब 1 लाख 23 हजार सेक्स वर्कर हैं। कभी बॉडी मसाज के बहाने तो कभी बीयर परोसने के बहाने, ये लड़कियां इस धंधे में लिप्त हैं।

नई महिला टूरिज्म मंत्री ने थाईलैंड में सेक्स के कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया है पर इन लड़कियों के लिए ये कारोबार जरूरी बन गया है और वो किसी ने किसी बहाने से इसे कर ही लेती हैं। यहां बॉडी मसाज और बार गर्ल्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर है। खासकर बाहर से आए पर्यटकों के बीच ये काफी लोकप्रिय है।

जरूरी नहीं कि हर लड़की जिस्म का धंधा अपने मन से अपनाए, कुछ लड़कियां मजबूरी में या धोखे से यहां लाई जाती है और इन्हीं रातों के अंधेरे में उनकी जिंदगी गर्द हो जाती है। पटाया की सड़कों पर हाथ में बार रेस्तरां का पोस्टर लिए खड़ी लड़कियां। ये लड़कियां दरअसल ग्राहको को रिझाती हैं।

इनकी जिंदगी पटाया की बीच और बार के बीच कैद होकर रह गई है जहां चंद डॉलर के बदले ये विदेशी पर्यटकों की मनमानी का शिकार होती हैं। बार में आए ग्राहकों को डांस कर लुभाती युवती। यहां डांस वैध है लेकिन इसकी आड़ में भी जिस्मफरोशी जोरों पर है।रेस्तरां का पोस्टर लेकर खड़ी बार गर्ल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *