मुंबई जा रही एक मह‍िला बीच रास्‍ते में ही पत‍ि को ट्रेन में छोड़कर उतर गई और अपनी बहन के देवर के साथ बेंगलुरू भाग गई।

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

पति के साथ मुंबई जा रही महिला रास्ते में ट्रेन से उतरकर बड़ी बहन के देवर संग बेंगलुरु चली गई। खोजबीन के बाद पति ने महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर गुमशुदगी दर्ज करायी। सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने तलाश शुरु की तो भेद खुला। स्वजन अब बड़ी बहन के देवर पर महिला को घर भेजने का दबाव बना रहे हैं।

गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में हुई है। घर आते-जाते उसकी छोटी बहन की नजदीकी देवर से हो गई। एक साल पहले स्वजन ने छोटी बहन की भी शादी सिद्धार्थनगर जिले में कर दी। पांच दिन पहले वह अपने पति के साथ मुंबई जा रही थी। रास्ते में पति को चकमा देकर ट्रेन से उतर गई। जिसके बाद पति ने खोजबीन शुरु की लेकिन पता नहीं चला। कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पति ने गुमशुदगी दर्ज करायी। जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से छानबीन शुरू की तो पता चला कि बहन के देवर से आखिरी बार उसकी बात हुई थी। जिसके कुछ देर बाद मोबाइल फोन बंद हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *