देवर द्वारा भाभी के साथ छेड़खानी का मामला:विरोध करने पर सरिए से किया हमला : पढ़ें पूरी खबर.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

हरिद्वार के लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ि‍ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसका देवर उस पर बुरी नियत रखता है। अकेले होने पर उसे अश्लील हरकतें करता है। उसने कई बार देवर को समझाया। पर वह हरकतों से बाज नहीं आया।

आरोप है कि सोमवार को उसका पति काम पर गांव से बाहर गया था। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर वहां आया और अकेली देखकर घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने उसने सरिए से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिस पर वह घायल हो गई।

इस दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। तो उसका देवर मौके से भाग निकला। महिला ने देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने किया हंगामा

रुड़की के कान्हापुर गांव में एक परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप था कि देवर ने शराब के नशे में अपनी भाभी से गाली गलौज कर दी। जिसके चलते पुलिस देवर को कोतवाली ले आई। कोतवाली में देवरानी और जेठानी के बीच जमकर नोकझोंक हो गई, जिससे मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *