BJP Candidate List for Uttarakhand: उत्तराखंड के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, किसको कौन सी सीट से मिला चुनाव लड़ने का मौका? पढ़िए पूरी खबर.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्‍तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 59 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया है,बीजेपी की इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम है। धामी को खटिमा सीट से पार्टी से चुनाव मैदान में उतारा है।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 59 में से 15 ब्राह्मण चेहरों और 3 बनिया चेहरों को टिकट दिया. 5 महिलाओं के नाम भी शामिल है

आपको बता दें कि 70 सीटों वाले उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होगा। उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव करवाया जाएगा। यहां एक ही चरण में चुनाव होगा। दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने बुधवार की सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद शाम को वह पार्टी में शामिल हो गए थे। सूत्रों से खबर है कि विजय रावत डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इन नेताओं को बनाया उम्मीदवार……

खटीमा से पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार से मदन कौशिक
पुरोला से दुर्गेश्वर लाल
यमुनोत्री से केदारनाथ रावत
गंगोत्री से सुरेश चौहान
बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट
थराली से गोपाल राम
कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल
रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी
घनसाली से शक्ति लाल
देवप्रयाग से विनोद कंडारी
नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल
प्रताप नगर से विजय सिंह परमार
धनोल्टी से प्रीतम सिंह
चकराता से रामशरण नौटियाल
धर्मपुर से विनोद चमोलीरायपुर से उमेश शर्मा काऊ
राजपुर रोड से खजान दास
देहरादून कैंट से सविता कपूर
मसूरी से गणेश जोशी
ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल
रानीपुर से आदेश चौहान
ज्वालापुर से सुरेश राठौड़
रुड़की से प्रदीप बत्रा
खानपुर से कुमार रानी देवयानी
लक्सर से संजय गुप्ता
हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतिस्वरानंद
यमकेश्वर से रेणु बिष्ट
श्रीनगर से धन सिंह रावत
चौहट्टाखाल से सतपाल महाराज
लैंसडाउन से दिलीप रावत
धारचूला से धन सिंह धामी
डीडीहाट से विशन सिंह चुफाल
गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा
अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा
सोमेश्वर से रेखा आर्य
सल्ट से महेश जीना
द्वाराहाट से अनिल शाही
लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल
भीमताल से राम सिंह कैड़ा
नैनीताल से सरिता आर्य
कालाढूंगी से बंशीधर भगत
रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट
गदरपुर से अरविंद पांडे
किच्छा से राजेश शुक्ला
जसपुर से शैलेंद्र मोहन सिंघल
काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा
बाजपुर से राजेश कुमार
सितारगंज से सौरव बहुगुणा
नानकमत्ता से प्रेम सिंह राणा
विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान
सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर
भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल
पौड़ी से राजकुमार पोरी
पिथौरागढ़ से श्रीमती चंद्र पंत
कपकोट से सुरेश गरिया
बागेश्वर से चंदन राम दास

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *