एक आरोपी बेटे द्वारा मां के साथ दुष्कर्म और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर देने का मामला.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

मां तो मां होती है चाहे सगी मां हो चाहे सौतेली मां हो.  मां बेटे का रिश्ता बहन भाई का रिश्ता हिंदू समाज में बड़ा पवित्र रिश्ता माना जाता है. लेकिन हमारे समाज में कुछ ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी होते हैं. जिनके लिए रिश्ते नातों की कोई अहमियत नहीं होती है. ऐसे ही एक बेटे ने मां के रिश्तो को तार-तार किया. यहां तक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या तक कर दी. भले ही उसकी वह सौतेली मां थी.

देहरादून के विकास नगर क्षेत्र में डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र में  एक आरोपी बेटे द्वारा सौतेली मां के साथ दुष्कर्म और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि युवक  शराब  पीकर अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नशे में धुत होकर सौतेली मां के साथ दुष्कर्म
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसके दो बेटे हैं। व्यक्ति ने पहली पत्नी के मरने के बाद एक महिला से विवाह कर लिया था। आरोप है कि उसका पुत्र अक्सर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की सायं उसके पुत्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डाकपत्थर पुलिस ने घायल महिला को विकासनगर के उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया। देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को दून अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन महिला का पति उसे वापस विकासनगर लाने लगा। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। डाकपत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा करके उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महिला की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी को तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *