Mony Plant:क्या आपको पता है कि मनी प्लांट का पौधा हमें किस दिशा में लगाना चाहिए।अगर सही दिशा में नहीं लगाया गया है तो पैसे की तंगी बनी रहेगी। पढ़ें पूरी जानकारी.

VS CHAUHAN for News Express India

आमतौर पर कहा गया है कि मनी प्लांट घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है। यह बात सौफ़ीसदी सत्य है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह पौधा हमें किस दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा गया है कि अगर मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं लगाया गया है तो पैसे की तंगी बनी रहेगी। इसलिए आज हम इस समाचार में मनी प्लांट लगाने के संबंध में तथा सही दिशा के बारे में जानकारी देंगे।

वर्ष भर हरा रहता है मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा जिस घर में लगा होता है उस घर की शोभा ही निराली होती है। वहां पैसे की कमी नहीं होती है साथ ही यह देखने में बहुत प्यारा लगता है। मनी प्लांट का पौधा पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देता है। यह वर्ष भर हरा भरा रहता है इसीलिए यह देखने में बहुत सुंदर लगता है।

इस दिशा में लगाएं

मनी प्लांट के संबंध में बताया गया है कि इसे दक्षिण पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से धन की प्राप्ति और सुख समृद्धि में विकास होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

यह दिशा है अनुपयोगी

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व और पूर्व पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। मनी प्लांट लगाने के लिए इस दिशा को अनुपयोगी बताया गया है। जिसका प्रभाव पति पत्नी के रिश्ते पर भी पड़ता है। वही बताया गया है मनी प्लांट लगे स्थान के आसपास गंदगीनहीं करनी चाहिए।

लगाने के फायदे

  1. जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उस घर में धन की कमी नहीं होती है। घर के लोगों में संपन्नता बनी रहती है।
  2. सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने पर रिश्तो में मधुरता आती है। आपसी रिश्तो में किसी तरह का तनाव या मनमुटाव नहीं होता।
  3. मनी प्लांट का पौधा जिस घर में लगा होता है वहां सकारात्मक का संचार बना रहता है। नकारात्मकता इससे कोसों दूर रहती है।
  4. मनी प्लांट जिस घर में लगा होता है उस घर में मौजूद वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं। इसलिए मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *