भाजपा नेता पर हमला, कार्यकर्ताओं का थाने पर जमकर हंगामा.

Kapil Agarwal for NEWS EXPRESS INDIA

मेरठ में भाजपा नेता पर हमले का मामला सामने आया है
बाइक पे सवार होकर शादी में जा रहे भाजपा नेता पर युवकों ने नौचंदी क्षेत्र में गांधी आश्रम चौराहे पर हमला कर दिया। मारपीट में उसका कंधा फ्रैक्चर हो गया । आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को नजदीकी हास्पिटल में भर्ती कराया।
वहीं जानकारी मिलने पर बीजेपी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा किया। तहरीर दे दी गई है।


नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम निवासी मंयक कौशिक भाजपा के युवा मोर्चा में महानगर के महामंत्री हैं। रविवार रात वो बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि गांधी आश्रम चौराहे पर जैसे ही वो पहुंचे तो कॉलोनी निवासी रोहन यादव ने उसे रोक लिया और कहासुनी करने लगा। पार्टी और पद को लेकर टिप्पणी और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि रोहन के साथ मौजूद 6 से 7 युवकों ने मयंक की पिटाई कर दी। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस भी पहुंच गए थे। इसके बाद कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बताया गया है कि आरोपी सपा पार्टी से जुड़ा हुआ है। कुछ दिनों से वह परेशान कर रहा था। रोहन यादव और अन्य के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *