संविधान दिवस पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा 10 दिवसीय संविधान गौरव अभियान की शुरुआत.

VS CHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

ऋषिकेश  भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा, श्यामपुर के तत्वाधान ने रायवाला प्रतीत नगर में संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।
देशभर में अनुसूचित मोर्चा द्वारा 10 दिवसीय संविधान गौरव अभियान की शुरुआत आज संविधान दिवस पर की गई।श्यामपुर मंडल के अनुसूचित मोर्चा द्वारा रायवाला प्रतीत नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की केंद्र में मोदी सरकार आने से पहले तक देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था। पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाना शुरू किया। संविधान में सामाजिक, आर्थिक, न्याय की समामता और अवसर की समानता लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। एक देश एक संविधान हो, लोग इसे महसूस करें इसके लिए भी प्रधान मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने काम किया और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया।
इस अवसर पर एससी मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बबीता कुमार, महामंत्री राहुल बालियान, कमल कुमार, संजय कुमार, नेत्रपाल, आदेश कुमार, श्याम कश्यप, ऋषि राज देव, गोपाल शर्मा, विकास कुमार, सरिता देवी, सरोज देवी, चंद्रावती देवी, शांति देवी, श्यामा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *