देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही मामी के साथ दुष्‍कर्म करने का मामला.

VS chauhan KI REPORT

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही मामी को हवस का शिकार बना दिया। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह भी अपने भांजे का साथ देने लगा। महिला की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों व पति के साथ रहती है। उनके पति का भांजा भी कुछ समय से उनके साथ रहता है। महिला का पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, इसलिए वह रात की ड्यूटी पर चला जाता है। पिछले एक महीने से उसके पति का भांजा उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह अपने भांजे का पक्ष लेने लगा। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *