आप नेता का इकलौता बेटा : पेमेंट लेने देहरादून आया था, होटल के कमरे में मिला उसका शव. पढ़िए पूरी खबर.

VS chauhan KI REPORT

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के इकलौते बेटे की देहरादून के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव जाखन स्थित एक होटल के कमरे में मिला। युवक ने बुधवार शाम को ही होटल में चेक इन किया था। सूत्रों के मुताबिक अक्सर देहरादून पेमेंट लेने आया करता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

युवक की पहचान सिकंदर कलेर (24) पुत्र एसएस कलेर निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट मल्लीताल, नैनीताल के रूप में हुई। एसएस कलेर का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। सिकंदर भी इस काम में हाथ बंटाता था। अक्सर देहरादून से पेमेंट लेने के लिए सिकंदर ही आता था। इस बार भी करीब 15 दिन पहले सिकंदर देहरादून आया था। इससे पहले वह विभिंन्न होटलों में रुका था। बुधवार शाम को इस होटल में आया था। सिकंदर की मौत की सूचना के बाद आप नेत्री एडवोकेट रजिया बेग व अन्य नेता भी मौके पर पहुंचे।

सामने आया कि जब भी सिकंदर देहरादून आता था तब वह डॉ. सोएब अंसारी के संपर्क में भी रहता था। डॉ. अंसारी कलेर परिवार के मित्र हैं और यहां के कामकाज पर भी नजर रखते हैं। डॉ. अंसारी ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एसएस कलेर का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि सिकंदर बुधवार शाम से फोन नहीं उठा रहा है।

डॉ. अंसारी को इस बात की जानकारी थी कि सिकंदर होटल रोज वुड में ठहरा हुआ है। इस पर वह होटल पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने स्टाफ से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस बात पर उनकी बहस भी हो गई। काफी जद्दोजहद करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो बिस्तर पर युवक पड़ा हुआ था। वह पीठ के बल लेटा था और उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे। बिस्तर पर उल्टियां भी की हुई थीं। इमरजेंसी सेवा के लोगों ने चेक किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।

सिकंदर ने बुधवार रात कुशाग्र नाम के युवक को फोन कर बुलाया और उसके साथ पार्टी करने चला गया। वहां से जब वापस आया तो कुशाग्र ने उसे दरवाजे पर ही छोड़ दिया। उसने होटल स्टाफ से कहा कि उसे कमरे तक छोड़ दो। होटल स्टाफ के मुताबिक सिकंदर चलते हुए डगमगा रहा था। अपने साथ ले जाने की बात कुशाग्र ने पुलिस और मीडिया दोनों के सामने कही है।

कुशाग्र ने पुलिस को बताया कि सिकंदर ने रात 11 बजे फोन किया था। इसके बाद वह उसे अपनी कार में लेकर भट्टा फॉल तक गया। कुशाग्र के अनुसार वहां उन्होंने ने कार में ही शराब पी। इसके बाद देर रात करीब दो बजे वह उसे होटल लेकर पहुंचा था।

कुशाग्र के अनुसार उसकी सिकंदर से मुलाकात तीन-चार महीने पहले ही हुई थी। कुशाग्र ने उस दौरान आप पार्टी ज्वाइन की थी। पुलिस ने कुशाग्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। कुशाग्र के अनुसार दोनों ने ज्यादा पी ली थी। लिहाजा, उसने स्टाफ से ही कह दिया कि उसे कमरे तक छोड़ आएं। सीसीटीवी फुटेज में भी उनके गेट तक आने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *