मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। शक्रवार को मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।

VS CHAUHAN KI REPORT

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। शक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई।

रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यतिश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और बिजली उत्पादन में नंबर वन होगा।

बता दें कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए।

रुद्रपुर में वह विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्ट्रेट में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका फिलहाल 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *