क्या आप भारतीय महिला खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं ? भारत की यह महिलाएं ना सिर्फ खेल में देश का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि खूबसूरती में भी इनका जवाब नहीं है।

VSCHAUHAN KI REPORT

दुनिया में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर लोगों के सिर पर सवार होती है, यह तो हम सब जानते हैं। क्रिकेटर्स के खेल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी लोग काफी इंटरेस्ट लेते हैं। भारत के मेल क्रिकटरों की पर्सनल लाइफ के बारे में तो आप बखूबी जानते होंगे। लेकिन क्या आप भारतीय महिला खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं ? भारत की यह धाकड़ महिलाएं ना सिर्फ खेल में देश का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि खूबसूरती में भी इनका जवाब नहीं है। ऐसी ही 8 भारतीय महिला खिलाड़ियों से  मिलवाते हैं, जो अपने खेल के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं…

स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना दुनियाभर में कई लोगों की क्रश हैं। इस महिला क्रिकेटर ने कई युवाओं का दिल चुराया है। स्मृति साल 2016 में आईसीसी महिला टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी थीं। फिलाहल ये महिला क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कमाल कर रही हैं।

हरमनप्रीत कौर
भारतीय टीम ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर पंजाब से आई एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। वह टी 20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तान हैं, वह सबसे तेज भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सौ से अधिक का स्कोर तेजी से बनाया है। उनके लुक्स और खेल हमेशा ही चर्चा में रहे हैं।

मिताली राज
मिताली राज को भारत में भी नहीं बल्कि दुनिया भर में बेस्ट क्रिकेटरों में से एक के रूप में गिना जाता है। वह एक ओपनिंग बल्लेबाज होने के साथ ही भारतीय टीम की कप्तान भी हैं। तमिल लड़की जिसका फैमिली बैकग्राउंड एयरफोर्स से रहा है, उन्होंने क्रिकेट में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया। वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 ओवर के फॉर्मेट में 6000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

वेदा कृष्णमूर्तिसुंदर और प्रतिभाशाली वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक के एक छोटे से शहर से निकलकर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया। उन्होंने 30 जून 2011 को डर्बी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वेदा अपने खेल के साथ ही अपने लुक्स के कारण भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

वेदा कृष्णमूर्ति
सुंदर और प्रतिभाशाली वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक के एक छोटे से शहर से निकलकर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया। उन्होंने 30 जून 2011 को डर्बी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वेदा अपने खेल के साथ ही अपने लुक्स के कारण भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

हरलीन देओलहरलीन देओल एक राइट हैंड महिला बैट्सवुमेन और स्पिन गेंदबाज भी हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली ये खिलाड़ी अच्छे लुक और शानदार क्रिकेट स्किल्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। उनके लाखों युवा फैंस हैं और सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।

हरलीन देओल
हरलीन देओल एक राइट हैंड महिला बैट्सवुमेन और स्पिन गेंदबाज भी हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली ये खिलाड़ी अच्छे लुक और शानदार क्रिकेट स्किल्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। उनके लाखों युवा फैंस हैं और सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं.

तानिया भाटिया
पंजाब की रहने वाली तानिया भाटिया टीम इंडिया की एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनके पास शानदार क्रिकेट स्किल्स और अच्छे लुक का बेहतरीन कॉबिनेशन हैं। उन्होंने कॉलेज के समय में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग ली थी। तानिया भाटिया ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

मोना मेशराम
मोना मेशराम विदर्भ क्षेत्र से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। वह अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी काफी फेमस हैं। क्रिकेट से पहले वह नेशनल लेवल वॉलीबॉल भी खेल चुकी हैं।

नेहा तंवरनई दिल्ली की रहने वाली नेहा तंवर अपने समय में एक फेमस क्रिकेटर रही हैं। एक बच्चे की मां बनने के बाद नेहा तंवर ने क्रिकेट में वापसी की और दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। 31 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने अंदर खेल के प्रति जुनून को भी जिंदा रखा।

नेहा तंवर
नई दिल्ली की रहने वाली नेहा तंवर अपने समय में एक फेमस क्रिकेटर रही हैं। एक बच्चे की मां बनने के बाद नेहा तंवर ने क्रिकेट में वापसी की और दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। 31 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने अंदर खेल के प्रति जुनून को भी जिंदा रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *