शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे के शरीर पर कुछ ऐसा देखा, भड़कते हुए पति से बोली- चाहे जो भी हो तलाक चाहिए, साथ नहीं रहूंगी

बरेली से निमिष कुमार की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी वाले दिन एक दुल्हन ने पति के शरीर पर कुछ ऐसा देखा कि उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने पुलिस को बुला लिया और तलाक के लिए अर्जी दे दी। मामला बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी का है। यहां सात फेरे लेने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन पति के पैर पर दाग देखकर भड़क गई। दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए मायके भेजने की जिद की। ससुराल वाले दबाव डालने लगे तो उसने 112 नंबर डायल करके पुलिस बुला ली। अब उसने तलाक की अर्जी दी है।
फाइल फोटो
 युवती की शादी 13 मई को थाना सीबीगंज के गांव महेशपुरा निवासी एक युवक से हुई थी। जब दुल्हन शादी के बाद ससुराल पहुंची तो उसे अपने पति के पैर पर सफेद दाग दिखाई दिए। दाग देखते ही उसने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया।
ससुराल वालों ने पहले उसे समझाया फिर दबाव डालने लगे। इस पर उसने पुलिस को कॉल कर लिया। उसने पुलिस से कहा कि पति के पैरों पर दाग हैं जो किसी गंभीर रोग के हो सकते हैं।
इसलिए वह पति के साथ नहीं रहना चाहती लेकिन ससुराल वाले जबरदस्ती कर रहे हैं। दुल्हन ने कहा कि शादी के समय दूल्हे और ससुराल वालों ने यह बात छुपाए रखी।पूरा मामला समझने के बाद पुलिस ने दुल्हन को उसकी मर्जी के मुताबिक उसके मायके पहुंचा दिया। मंगलवार को युवती ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने के साथ ही तलाक की अर्जी भी कोर्ट में दी है।
पुलिस ने हालांकि सुलह कराने की कोशिश की लेकिन युवती ने दो टूक कहा कि वह पति के साथ नहीं  रह सकती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *