कोरोना काल में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ी. पिछले 5 महीनों से वेतन नहीं मिला.

उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इस वजह से रोडवेज कर्मचारियों के सामने दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने में भी मुश्किल उठानी पड़ रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की हरिद्वार डिपो में करीब 500 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें करीब 200 से अधिक कर्मचारी नियमित हैं। जबकि अन्य विशेष श्रेणी के कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों के सामने पांच महीने से वेतन न मिलने से संकट खड़ा हो गया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष जल सिंह ने बताया कि दिसंबर तक तो रोडवेज कर्मचारियों को वेतन मिल गया है।

लेकिन जनवरी से लेकर मई माह तक का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है। जिस वजह से कर्मचारियों के सामने दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। अधिकांश कर्मचारियों ने उधार में राशन, किराना की दुकानों से सामान खरीद रखा है। लेकिन अब दुकानदार भी सामान देने से इनकार कर रहे हैं। पिछला भुगतान करने पर ही आगे से सामान देने की बात कह रहे हैं। शाखा मंत्री दीपचंद ने बताया कि पांच महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। अगर जल्द कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *