उत्तराखंड में  उपचुनाव को लेकर कांग्रेश  की रणनीति में तेजी

वीएस चौहान की रिपोर्ट

उत्तराखंड में  उपचुनाव को लेकर कांग्रेश  की रणनीति में तेजी आ गई है इस उपचुनाव के मध्य नजर उत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर प्रचार का दारोमदार रहने का अनुमान है। कांग्रेस ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि सल्ट उपचुनाव में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्माणी सहित 30 नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महेंद्र सिंह माहरा, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, विधायक करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत रावत, राजेंद्र भंडारी, मदन बिष्ट, प्रकाश जोशी, आदेश चौहान, मनीष खंडूड़ी, हरीश धामी, सरिता आर्य, मनोज तिवारी, मनोज रावत, कांग्रेस एससीएसटी विभाग के अध्यक्ष राजकुमार, सुमित भुल्लर आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *