VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने दून मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (Doon Hospital) का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी, सीसीयू और डेंगू, सर्जरी, ईएनटी वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया। वार्डों में भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री (CM Pushkar Singh Dhami) ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े। मरीजों के साथ आने वाले उनके तीमारदारों को भी परेशानी न हो। अस्पताल (Doon Hospital) में सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने दून अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आइसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।