उसके साथ किडनैपर ने 9 महीने किया रेप:उसको चूहों से भरे गंदे रूम में बांधकर रखा:पत्नी भी किडनैपर का साथ देती थी.पढ़िए जुल्म की खौफनाक दास्तांन.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

अमेरिका की एक बहादुर महिला एलिजाबेथ ने अपनी दर्दनाक कहानी शेयर किया है। वह अपने बेडरूम में सो रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसे चाकू की नोक पर अगवा कर लिया। वह उसे एक गंदे रूम में ले गया और बांधकर रखा। उसी रूम में उसने महिला के साथ 9 महीने तक रेप किया।

घटना के समय एलिजाबेथ की उम्र 14 साल थी। उसे ब्रेन डेविड मिशेल नाम के आदनी ने अगवा कर लिया था। ब्रेन की पत्नी ने भी रेप करने में उसकी मदद की। ब्रेन ने एलिजाबेथ को एक गंदे रूम में बांधकर रखा। उस रूम में चूहों और मकड़ियों की भरमार थी। ब्रेन एलिजाबेथ को रोज ड्रग्स देता और शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार करता था।

बलात्कारी को मिली उम्रकैद की सजा
एलिजाबेथ ब्रेन के कब्जे में 9 महीने रही। उसे ब्रेन डेविड ने जून 2002 में अगवा किया था। पुलिस ने एलिजाबेथ को मार्च 2003 में मुक्त कराया। ब्रेन ने और भी लड़कियों को अगवा किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी। वहीं, उसकी पत्नी को 15 साल जेल की सजा मिली।

मां ने दिया पीड़ा से उबरने का हैसला
एलिजाबेथ ने बताया कि 9 महीने तक रोज बलात्कार सहने और ड्रग्स व शराब दिए जाने से उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। वह अनजान लोगों को देखकर सहम जाती थी। घटना को याद कर डर जाती थी। घर से बाहर निकलने में डर लगता था। एलिजाबेथ को इस पीड़ा से उबरने में उसकी मां ने मदद की। मां ने उसे हौसला दिया। आज एलिजाबेथ एक सफल वर्किंग वुमन हैं। उनका एक भरापूरा परिवार है। एलिजाबेथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 लाख फॉलोअर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *