VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA
राजेश खन्ना आज भी अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनका फिल्मी सफर बेहद ही खूबसूरत रहा। राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ हमेशा ही तनाव में गुजरी।
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की जिनके किस्से आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं. राजेश खन्ना को लेकर एक कहावत बड़ी चर्चित हुई थी, कहावत थी, ‘ऊपर आका नीचे काका’. कहते हैं कि राजेश खन्ना ने एक के बाद एक दो दर्जन हिट फ़िल्में देकर बॉलीवुड का पूरा समीकरण ही बदल दिया था. हर कोई राजेश खन्ना को अपनी फिल्म में लेना चाहता था. कहते हैं कि राजेश खन्ना के घर के बाहर डायरेक्टर और प्रोड्यूसरों की लाइन लगी रहती थी. अपने अभिनय से काका ने करोड़ों लोगों के दिलों में सालों तक राज किया। वहीं लड़कियों के बीच राजेश खन्ना को लेकर एक अलग ही तरह की दीवानगी देखने को मिलती थी। राजेश खन्ना की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने खुद से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग शादी कर ली। राजेश खन्ना के इस एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी।राजेश खन्ना का गुस्सा डिंपल कपाड़िया झेल नहीं पा रही थी। साथ ही राजेश खन्ना ने डिंपल पर फिल्मों में काम करने से रोक भी लगा दी। अक्सर जब भी राजेश खन्ना संग डिंपल की लड़ाई होती वो नाराज़ होकर अपने पिता के घर चली जाती और काफी लंबे समय तक राजेश खन्ना के पास वापस नहीं जाती। धीरे-धीरे ये दूरियां और भी बढ़ने लगी। राजेश खन्ना को डिंपल समझ नहीं पा रही थीं। वहीं दोनों ने कभी तलाक भी नहीं लिया।डिंपल ने अपनी दोनों बेटियों संग हमेशा के लिए राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया और दूसरे घर में जाकर रहने लगी।
हालांकि, साल 1973 आते तक सबकुछ बदल गया. राजेश खन्ना का दौर जाता रहा और उनकी जगह एक नया सुपरस्टार उभरा जिसका नाम अमिताभ बच्चन था.
70 के दशक में राजेश खन्ना की एक के बाद एक कई फ़िल्में फ्लॉप होती चली गईं थीं. नौबत ये आ गई कि कोई काका के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहता था. राजेश खन्ना अकेले पड़ गए और कहते हैं कि वे अपनी असफलता को मैनेज नहीं कर सके थे. नतीजा ये हुआ कि राजेश खन्ना ने खुद को शराब और सिगरेट के नशे में डुबाना शुरू कर दिया था.राजेश खन्ना से अलग होने के बाद भी डिंपल कपाड़िया आखिरी समय तक उनके साथ रहीं। जब राजेश खन्ना काफी बीमार रहने लगे थे। तब डिंपल ही उनके पास रहकर उनकी देखभाल करती थीं।
हद तो तब हो गई जब राजेश खन्ना ने खुद को पूरे 14 महीने के लिए सबसे अलग कर लिया था. ख़बरों की मानें तो राजेश खन्ना इस दौरान किसी से भी नहीं मिलते थे. इसका बुरा असर उनकी शादीशुदा लाइफ पर भी पड़ा था.
राजेश खन्ना की वाइफ रहीं डिंपल जब भी उनसे बात करना चाहतीं तो काका उनसे सिर्फ यही पूछते कि बच्चे कैसे हैं. आपको बता दें कि कुछ समय बाद डिंपल ने भी राजेश खन्ना का साथ छोड़ दिया था.
धीरे धीरे उनकी तबीयत भी खराब होने लगी और साल 2011 में उनकी हालत काफी नाजुक हो गई। वो बिस्तर पर चले गए और काफी कमजोर हो गए। चर्चित लेखक और पत्रकार यासिर उस्मान राजेश खन्ना की जीवनी में लिखते हैं कि राजेश खन्ना ने पूरी उम्र शराब पी लेकिन जीवन के इस मुकाम पर आकर उन्होंने शराब छोड़ दी थी। उनका लीवर लगभग खत्म हो गया था।जब राजेश खन्ना का चेकअप कराया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। उस्मान लिखते हैं जब लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि काका का कैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच गया है तो वो कुछ देर के लिए खामोश हो गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने आपको संभालते हुए कहा था- मेरी किस्मत में आनंद की तरह ही जीना लिखा है। जब राजेश खन्ना को उनकी बीमारी के बारे में पता चला था तो उन्हें लंबे समय तक उम्मीद थी कि वो ठीक हो जाएंगे। कोई ना कोई चमत्कार जरूर होगा लेकिन फिर उन्हें अंदाजा हो गया कि अब उनका आखिरी पल करीब है।काका अपने डॉक्टरों से पूछा करते थे- मेरा वीजा कब खत्म हो रहा है? इस दौरान उनके चेहरे पर एक दुखभरी मुस्कान दिखती थी। 18 जुलाई 2012 को कैंसर से लड़ते हुए राजेश खन्ना ने अंतिम सांस ली थी. राजेश खन्ना हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए थे।
