देश में हर ओर आजादी के जश्‍न की धूम । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। उत्तराखंड किसान यूनियन के कार्यालय पर भी 15 अगस्त का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

2022 : उत्‍तराखंड में हर ओर आजादी के जश्‍न की धूम । लोग सुबह से ही तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे। लगभग हर वाहन और भवन पर तिरंगा फहरा रहा था ।

अलग अलग राजनीतिक दल और संस्थाएं अपने अपने कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के बाद आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त के पर्व को बड़ी धूमधाम से मना रहे थे. किसान यूनियन के प्रदेश कार्यालय उत्तराखंड पर तिरंगा झंडा फहराया गया 15 अगस्त का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया बाद में मिठाइयां बांटी गई इस मौके पर हिंदू मुसलमान सिख ईसई सभी समुदाय के लोग तिरंगे के सम्मान में एक साथ दिखाई दे रहे थे. इस त्यौहार पर एक बहुत बड़ा मैसेज सभी विदेशी ताकतों को दिखाई दिया हिंदुस्तान में सभी राष्ट्र के नाम पर एक हैं. चाहे वह किसी भी धर्म और समुदाय से हो वह हिंदुस्तानी है..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे पहले सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

इसके बाद उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय और फिर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्‍तराखंड पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए सम्‍मानित किया।आज पूरा देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समर्पण और संकल्प का नया जोश पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली देश के रूप में नई पहचान बना रहा है, अमृत काल के महोत्सव में विकास की नई नींव रखने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी एवं राजभवन कर्मचारियों से भेंट कर मिष्ठान वितरित किया। कहा कि यह दिन हम सबको यह प्रेरणा देता है कि हम समरसता, समृद्धि, खुशहाली से राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *