स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव: देहरादून में चारों ओर देशभक्ति की बयार.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत देशभर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें द्रोणनगरी भी पीछे नहीं है। देहरादून में चारों ओर देशभक्ति की बयार बह रही है।तमाम राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ ही विभिन्न विभाग भी तिरंगा यात्रा और हर-घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। दून में शनिवार को दर्जनों कार्यक्रम आयोजित हुए। जिससे पूरी द्रोणनगरी तिरंगी छटा से रंगीन हो गई।

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव पूरे देश में अपने अपने अंदाज में मनाया जा रहा है शनिवार को देहरादून के सरस्वती विहार में एक योग संस्थान में अमृत महोत्सव को अपने अंदाज में मनाया. जहां पर सभी धर्मों के व्यक्ति मौजूद थे. लगभग सभी धर्मों के लोग अपने-अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाते दिखाई दिए चाहे वह व्यक्ति किसी भी धर्म समुदाय से हो. सभी ने एक हिंदुस्तानी होने का परिचय दिया. लगभग सभी के घर पर तिरंगा झंडा लहरा रहा था.  आज शनिवार को देहरादून में विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। आइटीबीपी ने फ्रीडम मैराथन जीएमवीएन ने साइकिल रैली निकाली। राजपुर में 750 फीट नेहरू कालोनी में 150 फीट का तिरंगा लेकर भाजपाई निकले।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण पदयात्रा निकाली। कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर बलिदानियों को नमन करने के बाद पदयात्रा शुरू की गई, जो कि रिजर्व पुलिस लाइन्स पर संपन्न हुई।

पदयात्रा में राजपुर रोड विधायक खजान दास सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने हिस्सा लिया। करीब तीन किलोमीटर की इस पदयात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग जमकर झूमे।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) की ओर से फ्रीडम मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े पांच बजे आइटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय सीमाद्वार से शुरू हुई मैराथन को उप महानिरीक्षक मनु महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *