लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। अच्छी खबर जानिये- कब शुरू हो सकती है मानसून की बारिश.

VSCHAUHAN for NEWS EXPRESS INDIA

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के साथ इससे सटे शहरों में भीषण गर्मी  और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और लू के चलते लोग बीमार होकर अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में लू लगने के कारण लोग पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने सिर दर्ज, बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत की। कुछ लोगों ने चक्कर आने की भी बात कही।

खासकर भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान के लोग मानसून का इंतजार करने लगे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जाहिर किया गया है कि मानसून  इस बार जल्दी दस्तक दे सकता है।

 

दिल्ली में कब दस्तक देगा मानसून?

दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दस्तक देने की तारीख 27 जून होती है। हालांकि, एक-दो दिन इधर-उधर होता है, लेकिन इस बार केरल में मानसून ने 1 जून से पहले दस्कत दी है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार दिल्ली और एनसीआर में 25 जून को दिल्ली में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।

 

यूपी में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के एक अन्य पूर्वानुमान के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात  के अलावा इससे सटे राज्यों में 25 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

 

उत्तराखंड में कब पहुंचेगा मानसून

उत्तराखंड में भी भीषण गर्मी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है चटक धूप के बीच मैदानी इलाकों में लू की बयार बह रही है।गर्मी के प्रकोप से पहाड़ के ठंडे इलाके भी उबल रहे हैं।मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं क्योंकि कई इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है तब तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।चक्रवाती परिसंचरण के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण 10 जून से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की करवट का अंदेशा है और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका जताई गई है ऐसे में तापमान में कुछ गिरावट आने के साथ ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

बिहार-झारखंड में 15 जून को हो सकती है मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून के आस-पास मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इन दिनों बिहार के लोग भीषण गर्मी से परेशान है और मानसून की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिहार में इस बार मानसून सामान्‍य से जल्‍दी आ सकता है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इसका इंतजार भी है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि मानसून का आगमन बिहार में 12 से 15 जून के बीच हो सकता है। इस साल मानसून में अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद जताई जा रही है।

फिलहाल सताएगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही अगले दो दिनों में मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री नीचे जाने की संभावना है। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *