बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह अल्मोड़ा के बिनसर में मनाई।

VS Chauhan for news express india

प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। वह यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई।

कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट पहुंचे
शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे।

बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। ये जोड़ी मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट जाएंगे।

14 नवंबर, 2018 को इटली में की थी शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।

दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह पर जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी।

2017 में भी उत्तराखंड आईं थीं दीपिका
इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं। वह यहां आराम करने पहुंची थीं। वह यहां नरेंद्रनगर में कुछ दिन रुकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *