देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  महिलाओं के सम्मान में  पटेल नगर में एक  बाइक रैली का आयोजन किया गया।

 

बाइक रैली में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान बुलेट पर सवार बेटियां काफी उत्साहित दिखीं।

वहीं,  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर  शहरभर में कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न संगठनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।  देहरादून के  एस्ले हॉल नजदीक   महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया  गया इस मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस सरकार में रहे राज्यमंत्री विशाल डोभाल  भी  उपस्थित थे.  जिन्होंने महिलाओं को सम्मानित किया .इस मौके पर  श्रम कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल ,हिमालय  सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष वीर सिंह चौहान ,डॉ  निकिता झा आशा मनोरमा डोबरियाल कविता खान , बीना शाही , सुनीता कोठियाल, कृष्णा देवी,  आरुषि सुंद्रियाल,समाज सेवी संस्था से जुड़े विजय कंडारी, नीरव अग्रवाल, हरेंद्र बेदी आदि अन्य गणमान्य व्यक्तिति  मौजूद थे. इस मौके पर  अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट  कार्य करने वाली महिलाओं अनीता चौहान , आशा  मनोरमा डोबरियाल,  निकिता झा , कविता खान को  शॉल देकर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *