लॉकडाउन के बीच शाहरुख खान के एक बेहद करीबी शख्स का निधन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। एक के बाद एक इंडस्ट्री के कई नायाब सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा। जहां 29 अप्रेल को इरफान का निधन हुआ तो वहीं 30 अप्रेल को दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर चले गए। वहीं अब लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के एक बेहद करीबी शख्स का निधन हुआ हो गया है। बता दें कि शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बहुत खास सदस्य अभिजीत का निधन हो गया है। अभिजीत के निधन से शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है।

Twitter पर छबि देखें

अभिजीत, शाहरुख खान और गौरी खान के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। शाहरुख ने ट्वीट कर अभिजीत के ऐसे जाने पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया, और कुछ गलत.. लेकिन हमेशा हम आगे बढ़ें। वो टीम का मजबूत सदस्य था। तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त।’

Twitter पर छबि देखें

शाहरुख खान ही नहीं बल्कि रेड चिलीज ने भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया, ‘रेड चिलीज परिवार के पहले टीम के सदस्यों में से एक अभिजीत की मृत्यु ने हमारे दिलों में गहरा शोक दिया है। हम उनके और उनके आस-पास होने की मौजूदगी को याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।’

आपको बता दें कि 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर का निधन मुंबई के एच.एन अस्पताल में हुआ। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *