VS Chauhan For NEWS EXPRESS INDIA आज दिनांक 11 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह ढिल्लों को प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा मसूरी प्राधिकरण में सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। मसूरी क्षेत्र के सुनियोजित विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
ढिल्लों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति मेरी नहीं अपितु भाजपा देहरादून महानगर के पदाधिकारियों की है।
