उत्तराखंड परिवहन निगम अब जल्द ही अपनी पुरानी बसों को हटाकर नई बसें बेड़े में शामिल करने जा रहा है.स्टाफ की कमी है उसे दूर किया जा रहा है. जल्द ही स्टाफ की भर्ती की जाएगी.

VSCHAUHAN FOR NewsExpressIndia

उत्तराखंड परिवहन निगम अब जल्द ही अपनी पुरानी बसों को हटाकर नई बसें बेड़े में शामिल करने जा रहा है. उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम की खस्ताहाल बसें जो सड़कों पर अब चलने की स्थिति में नहीं हैं, उनको हटाया जाएगा. पुरानी बसों की जगह पर नई बसें परिवहन निगम खरीदने जा रहा है.

प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को लेकर गंभीर है. सीएम धामी ने खुद पुरानी बसों को रिप्लेस करने को कहा है. सीएम धामी के निर्देश पर ही उत्तराखंड परिवहन निगम ने 130 नई बसें खरीदी थी. इसके बाद अब फिर से 100 बसें खरीदी जा रही हैं. आगामी दो से तीन महीने के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम ये 100 बसें खरीदेगा.

उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम का यही प्लान है कि साल 2016 और 2019 मॉडल की बसों को यानी जो बसें फेज आउट हो चुकी हैं, उन्हें बाहर किया जाए. इसके साथ ही प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने उत्तराखंड रोडवेज में ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी के सवाल पर भी जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल में कुछ कंडक्टर आउट सोर्स से लिए गए थे. उत्तराखंड परिवहन निगम के जिस भी विभाग में स्टाफ की कमी है उसे दूर किया जा रहा है. जल्द ही स्टाफ की भर्ती की जाएगी. प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को ठीक करने और यात्रियों को विश्राम के लिए उचित व्यवस्थाओं निर्देश भी दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *