Herday ballabh goswami for newsexpressindia
रुद्रपुर डिपो को कम से कम 15 नई बसों की दरकार है। डिपो की 10 बस मानक से अधिक चल चुकी हैं। इन कंडम बसों को भी रूट पर चलाया जा रहा है।
डिपो को वर्ष 2019-20 से नई बस आवंटित नहीं हुई हैं। 41 बसों के बेड़े में एक भी बस नई नहीं है। बसों को 10 लाख किमी चलने के बाद कंडम घोषित करने का नियम है लेकिन डिपो में 13 लाख किमी से भी अधिक सफर तय कर चुकी बसों को लगाया गया है।
डिपो की चार बसें 13 लाख किमी से अधिक सफर तय कर चुकी हैं। छह बसें 10 लाख किमी से अधिक चल चुकी हैं। 13 लाख किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी दो बसों को नीलाम करने का प्रस्ताव डिपो प्रबंधन ने निगम मुख्यालय को भेजा है।
वर्ष 2024 में डिपो की दस कंडम बसों को नीलाम किया गया था। नीलाम बसों के स्थान पर भी निगम प्रबंधन नई बस डिपो को नहीं दे पाया। पुरानी बसों को कम दूरी के रूटों पर चलाया जा रहा है। ये आए दिन खराब हो जाती हैं। कार्यशाला से मैकेनिक भेजने पड़ते हैं।
