VS CHAUHAN FORNEWSEXPRESSINDIA
देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र के पलटन बाजार में ज्वेलरी की दुकान में हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को झब्बालाल ज्वेलर्स में एक महिला ने हंगामा किया था। उस पर अंगूठी चोरी करने का संदेह था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाशी ली तो उसके पास से दो अंगूठी बरामद हुईं। पुलिस का कहना है कि महिला नशे में थी। काफी समझाने के बाद जब वह नहीं मानी तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि महिला का शांति भंग में चालान काटा गया है।
बाद में महिला ने अपने बेटे के बीमार होने का हवाला देकर खुद को बचाने की कोशिश में लगी रही।
हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जानकारी के मुताबिक महिला ने एक दुकान से एक मूर्ति और दो अंगूठियां चोरी की थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने महिला पुलिस पर ही हमला बोलते हुए महिला दारोगा के बाल पकड़ लिए।
