HERDAY BALLABH GOSWAMI FOR NEWS EXPRESS INDIA
रुद्रपुर में मोहर्रम की दसवीं तारीख पर हजरत इमाम हुसैन की याद में रविवार को ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस पक्का चौक से शुरू हुआ। यह पुन्नी साहू चौराहा, बड़ी लोहसाई, खजुआ चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, थाना रोड और जमुनी चौराहा होते हुए कर्बला पहुंचेगा। मदनपुर भईसही नारायनपुर होली बलिया ईशरपुरा में शाम 7:00 बजे तक तथा रूद्रपुर नगर में 10 बजे तक पुलिस सुरक्षा के बीच ताजिया दफन किया गया। भारी संख्या में लोगों ने फातिहा पढ़ी।
जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इनमें असरफिया चंद क्लब, इमाम चौक 3 स्टार अखाड़ा, आदर्श चौराहा, गुलशन मदीना और पक्का चौक के कलाकार शामिल थे। ताजिया जुलूस में या अली, या हुसैन के नारे लगाते हुए सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम हरिशंकर लाल, क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव, थाना प्रभारी विनोद सिंह समेत पूरा पुलिस फोर्स तैनात रहा। मदनपुर में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा और अनिल तिवारी भी मौजूद रहे।
