HERDAY BALLABH GOSWAMI FOR NEWS EXPRESS INDIA
रुद्रपुर में मोहर्रम त्योहार को लेकर पुलिस ने बुधवार को नगर में फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव और थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना परिसर से मार्च शुरू किया।
फ्लैग मार्च पुन्नीलाल साहू चौराहा, पुराना चौक और आजाद नगर से होते हुए रोड़वेज तक पहुंचा। फिर इमामबाड़ा खजुहा, आदर्श चौराहा, सेमरौना और जमुनी चौराहा होते हुए थाना रुद्रपुर पर समाप्त हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों से सतर्क रहने को कहा। क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च में चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य, एसआई धर्मेंद्र कुमार, शिवम तिवारी, आशीष राय, विनोद कुमार और वीरेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
