बॉलीवुड में चमकने वाले कई सितारे वक्त के साथ गुमनामी में खो गए। , एक ने पेट पालने के लिए की चौकीदार की नौकरी

VS CHAUHAN FOR NEWS EXPRESS INDIA

स्टार्स कभी फैंस के फेवरेट थे, लेकिन आज उनकी जिंदगी सुर्खियों से दूर है। उनकी कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

बॉलीवुड की चमक-धमक में कई सितारे ऐसे हैं, जो एक वक्त फैंस के दिलों पर राज करते थे, लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal), जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से धमाल मचाया, सवी सिद्धू (Savi Sidhu), जो बड़े पर्दे पर छाए रहे, और राज किरण (Raj Kiran), जिनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। ये सितारे आज सुर्खियों से कोसों दूर हैं। किसी ने इंडस्ट्री छोड़ दी, तो किसी की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि फैंस भी भूल गए। तो चलिए जानते हैं आज ये स्टार्स क्या कर रहे हैं।

​अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal)

एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) ने अपनी डेब्यू फिल्म आशिकी से रातोंरात स्टारडम हासिल कर लिया था। 90 के दशक में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने फैंस को दीवाना बना दिया। लेकिन एक भयानक कार एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी।

नकुल कपूर (Nakul Kapoor)

बॉलीवुड स्टार नकुल कपूर (Nakul Kapoor) ने फिल्म फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से लोगों का दिल जीत लिया था। नकुल कपूर अब बॉलीवुड की फिल्मों में एकदम नजर नहीं आते।

​जुगल हंसराज (Jugal Hansraj)

एक्टर जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) ने फिल्म ‘पापा कहते हैं’ और ‘मोहब्बतें’ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। अब एक्टर फिल्मी दुनिया से दूर अमेरिका में नौकरी करते हैं।

​राज किरण (Raj Kiran)

एक्टर राज किरण (Raj Kiran) 80 और 90 के दशक के मशहूर एक्टर थे। ‘कर्ज’ और ‘घर हो तो ऐसा’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। लेकिन मानसिक बीमारी ने उनकी लाइफ बदल दी। अब वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

सवी सिद्धू (Savi Sidhu)

सवी सिद्धू (Savi Sidhu) ने ‘गुलाल’ और ‘पटियाला हाउस’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस किया था। लेकिन काम की कमी ने उन्हें मजबूर कर दिया। एक वक्त के स्टार आज सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *