राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया।

Herdyes Ballabh Goswami for News Express India

देवभूमि के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया। उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, एक ही नाम की कई अवैध मजारें होनी की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से उक्त अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। उक्त नाम से यूपी में कई स्थानों पर फ्रेंचाइजी अवैध मजारें है।

आज सुबह तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में उक्त अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया।

प्रोजेक्ट के मुताबिक, ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था। अब इसे चौड़ा करके 6 लाइन का बनाया जा रहा है।

उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा पानीपत और दिल्ली अल्मोड़ा हाईवे का मिलन होता है, जिस कारण इस पर भारी यातायात चलता है। उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रौशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया।

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एन एच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई, रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *