मेहंदी लगे हाथों से दनादन दागता रहा गोली:मुजफ्फरनगर के गांव बसीकलां में शादी वाले दिन डीजे बजाने व शादी में लेनदेन के मामले के चलते विवाद.

Gaurav Agarwal for NEWS EXPRESS INDIA

मुजफ्फरनगर, थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में शादी वाले दिन डीजे बजाने व शादी में लेनदेन के मामले को लेकर हुए विवाद में जमकर पथराव व गोली चली जिसमे एक व्यक्ति गोली लगने व एक पथराव से घायल हो गया।

शाहपुर के गांव बसीकलां निवासी डॉ अफजाल उर्फ बंगाली की लड़की की पड़ोस में ही कल्लू के पुत्र इस्तेकार से शादी हुई तय हो रखी थी। तय समय के अनुसार रविवार को दोनों का निकाह होना था। शादी से पूर्व शनिवार रात को लड़के पक्ष ने घर के सामने डीजे बजा रखा था। रात्रि लगभग दो बजे डीजे बजाने को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई थी। डीजे पर नाचते समय पथराव भी हुआ, जिसका रात्रि में ही समझौता हो गया था। रविवार को सुबह दोनो पक्षों में मामूली तनाव के बीच शादी की तैयारी चलती रही दोपहर के समय दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर फिर तनाव बढ़ गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसी बीच अपने मकान की छत पर चढ़ कर दूल्हा बनने वाले इस्तेकार ने गोली चला दी।

मेहंदी लगे हाथों से दनादन दगता रहा गोली

शाहपुर के गांव बसी कलां निवासी इस्तेकार जिसका आज निकाह होना था दोपहर के समय हुए विवाद के बाद पथराव के चलते अपने मकान की छत पर चढ़ कर चार राउंड फायर किए। ग्रामीणों के अनुसार दूसरे पक्ष के जफर को गोली लगने तक वह अपने मकान की छत की बाउंड्री की स्पोट लेकर तमंचे से गोली चलाता रहा। दूसरे पक्ष की और से भी गोली चला रहे इस्तेकार की और भी पथराव होता रहा लेकिन ऊंचाई अधिक होने के चलते ईंट पत्थर उस तक नही पंहुचे। दीवार में ईंटो के निशान बने हुए है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार राउंड फायरिंग में एक गोली लड़की पक्ष के गांव बसी के ही रिश्तेदार जफर पुत्र कय्यूम के सिर में लग गयी। जिससे वह लहूलुहान हो गया जिसे गम्भीर हालात में शाहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जंहा से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर पथराव में लड़के पक्ष का लताफत भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पंहुची थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचकर जमा भीड़ को भगाने के साथ पथराव कर रहे लोगो को हिरासत में लिया।

वैंकट हॉल पड़ा रहा वीरान, मेहमान व दावती आकर वापस जाते रहे

शाहपुर के बसीकलां के लड़के व लड़की की शादी की दावत बसी रोड पर पलड़ी के दरबार पैलेस में होनी थी। जंहा हिन्दू व मुस्लिम समाज के लोगो की दावत थी दोनो पक्षों का सामूहिक कार्यक्रम था। वैंकट हॉल सजा हुआ था व खाना लग गया था। दावती आने लगे थे। गांव में हुई संघर्ष व गोलाबारी के बाद वंहा कोई ना होने के चलते दावती व मेहमान वापस लौटते रहे।

सूचना मिलने पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा, बुढाना कोतवाल जितेंद्र यादव, रतनपुरी पुलिस सहित भारी पुलिस बल गांव में पंहुचा। जंहा पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *