टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया पर इनामों की बौछार, महिला सशक्तीकरण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया.

VS CHAUHAN KI REPORT

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं वंदना कटारिया पर उत्तराखंड सरकार की ओर से इनामों की बौछार हो रही है. उत्तराखंड सरकार ने वंदना को 25 लाख का इनाम दिया है. साथ ही, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तीकरण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

इसके अलावा, उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड तीलू रौतेली से भी उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया गया. यह अवॉर्ड महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए दिया जाता है. राज्य के खेल मंत्री ने वंदना कटारिया के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. वंदना के घर पहुंचने पर सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया गया.

वंदना कटारिया उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर होंगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसकी घोषणा की. इसके अलावा, 25 लाख की राशि वंदना को उत्तराखंड सरकार देगी. एक निजी कॉलेज ने भी 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार एवं ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया. इस साल 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त करने वालों  को 31 हजार रुपये की सम्मान धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *