पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, उनकी इस घोषणा का भाजपा के भीतर ही विरोध शुरू

उत्तराखंड प्रदेश सरकार के भीतर से ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जिला बनाने की मांग उठ रही है। प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य के बाद शनिवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने गैरसैंण को जिला बनाने की वकालत की।  उनके मुताबिक गैरसैंण का जिला बना देने से वहां ज्यादा विकास होगा।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, उनकी इस घोषणा का भाजपा के भीतर ही विरोध शुरू हो गया। कुमाऊं मंडल के कई विधायकों ने घोषणा के विरोध में अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और उनका रोष केंद्रीय नेतृत्व तक जा पहुंचा।

उत्तराखंड प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी गैरसैंण को मंडल बनाए जान की घोषणा की पर पुनर्विचार करने की बात कही। उनकी इस घोषणा का पार्टी में समर्थन हुआ। उत्तराखंड प्रदेश सरकार के मंत्री भी गैरसैंण को मंडल के स्थान पर जिला बनाए जाने की पैरवी कर रहे हैं।

उधर राज्यमंत्री रेखा आर्य ने गैरसैंण को मंडल बनाए जाने की घोषणा को अव्यावहारिक करार दिया है। उनका मानना है कि गैरसैंण को जिला बनाया जाना ज्यादा सही होगा। ऐसे में अब कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी गैरसैंण को जिला बनाने की वकालत की है।

गौरतलब है कि गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा हुई है। इसका कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इस घोषणा पर कैबिनेट विचार करेगी और प्रदेश की जनभावना के अनुरूप निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *