मेरठ की रहने वाली तेजस्वी त्यागी एक साथ दोनों हाथों से लिखती है। खास बात ये है कि वह दोनों हाथों से एक साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा के शब्द उल्टे क्रम में लिखती है और उन्हें पढ़ती सीधा है। तेजस्वी त्यागी की इस प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरत में हैं।

 

मेरठ. आपको आमिर खान की फिल्म 3 इडियट में बोमन ईरानी का वीरू सहश्त्र बुद्धी यानी वायरस का किरदार तो याद ही होगा। क्योंकि यह रोल था ही इतना दमदार, जो सबको याद रह जाए। वहीं इस फिल्म के वायरस का वो सीन भी आपके जह्न में होगा, जिसमें वायरस अपने दोनों हाथों से बोर्ड पर कुछ भी लिख दिया करता था। इसी तरह यूपी के मेरठ जिले में एक लड़की एसी है जो आजकल चर्चा में है।

मेरठ की रहने वाली तेजस्वी त्यागी एक साथ दोनों हाथों से लिखती है। खास बात ये है कि वह दोनों हाथों से एक साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा के शब्द उल्टे क्रम में लिखती है और उन्हें पढ़ती सीधा है। तेजस्वी त्यागी की इस प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरत में हैं।

4 साल की उम्र लिखना कर दिया था शुरू…साधारण किसान परिवार में जन्मी तेजस्वी त्यागी कक्षा 9 की पढ़ाई एमपीजीएस से कर रही है। तेजस्वी त्यागी के पिता कुलदीप त्यागी ने बताया कि जब वह चार साल की थी तब पहली बार उसने अपने दोनों हाथों से लिखते देखा। शुरू में वह एक ही भाषा को दोनों हाथों से एक साथ लिखती थी, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई उसकी इस प्रतिभा में और निखार आता चला गया। कुछ दिनों बाद तेजस्वी ने दो अलग-अलग भाषाओं में एक साथ सीधा लिखना शुरू किया।

अलग-अलग भाषा में एक साथ उल्टा लिखती है तेजस्वी

इस समय तेजस्वी एक साथ दो अलग-अलग भाषाओं में उल्टा लिखती है। जिस समय वह लिखती है लगता है कि वह सीधे शब्द ही लिख रही है। लेकिन उसका लिखा शब्द उल्टा होता है और वह उन्हें लिखने के बाद सामान्य शब्दों की तरह सीधा पढ़कर सुनाती है। तेजस्वी के पिता कुलदीप त्यागी का दावा है कि एक साथ दोनों हाथों से लिखने वाले तो कई बच्चे हो सकते हैं लेकिन एक साथ दो अलग-अलग भाषाओं में उल्टे शब्द लिखने वाली तेजस्वी दुनिया की पहली बेटी है।

कई मंचों पर तेजस्वी को किया जा चुका है सम्मानित

मूलरूप से खरखौदा ब्लाक के गांव खासपुर के रहने वाले कुलदीप त्यागी की दो संतानों में तेजस्वी त्यागी सबसे बड़ी है। विलक्षण प्रतिभा की धनी तेजस्वी त्यागी बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। तेजस्वी को उसकी विलक्षण प्रतिभा के चलते कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *